अमरकोट के जवान भगवान सिंह यादव बीजापुर में हार्ट अटैक से निधन

दिलीप गुप्ता
सरायपाली : समीपस्थ ग्राम अमरकोट निवासी भगवान सिंह यादव जो कि सीआरपीएफ में पदस्थ थे आज बीजापुर में ड्यूटी के दौरान हसरत अटैक आने से दुखद निधन हो गया । उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गुरुवार को सुबह 10 बजे गृहग्राम अमरकोट में किया जायेगा । जवान भगवान सिंह यादव अपने पीछे पत्नी , 2 पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए हैं । ज्ञातव्य हो की पुत्र लिमतम यादव सुकमा में सीआरपीएफ में ही पदस्थ हैं ।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान भगवान सिंह यादव वर्ष 1991 में रायगढ़ में सीआरपीएफ में सेवा ज्वाइन की थी । उसके बाद उनकी ड्यूटी श्रीनगर, अमरनाथ, गुवाहाटी सहित देश के अनेक संवेदनशील क्षेत्रों में कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस के साथ राष्ट्र सेवा की।वर्तमान में वे सीआरपीएफ 211 बटालियन, रायपुर में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति में केवल 2–3 वर्ष ही शेष था । जवान भगवान सिंह का पार्थिव शरीर रात दो बजे बीजापुर से निकलेगी व शुभ 6 बजे गृहग्राम अमरकोट पहुंचेगी । स्व.यादव के 3अन्य भाई क्रमशः मधुसूदन , जागेश्वर व चंद्रशेखर है जो गांव में ही किसानी करते हैं


निधन की सूचना परिजनों को सेना व स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई है । कल होने वाले अंतिम संस्कार की तैयारियां भी प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है ।
जवान भगवान सिंह यादव के निधन पर सभी ग्रामवासियों के साथ ही अनेक संघ व संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित्वकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *