ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए खेल ट्रायल की तिथियां घोषित, खेल विभाग ने जारी किया शेड्यूल

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। खेल विभाग द्वारा बास्केटबॉल, क्रिकेट और कबड्डी खेलों के लिए ट्रायल की तिथियां और स्थान तय कर दिए गए हैं। इस संबंध में खेल विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग सहित मंत्रालय के सभी विभागों को आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी है।

बास्केटबॉल ट्रायल

बास्केटबॉल के लिए पंजीयन 02 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद ट्रायल का आयोजन पुलिस लाइन बास्केटबॉल ग्राउंड, रायपुर में होगा।

क्रिकेट ट्रायल

क्रिकेट ट्रायल के लिए पंजीयन 03 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। ट्रायल मनी ग्रीव क्रिकेट अकादमी, वीआईपी रोड, फूडहर चौक, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे।

कबड्डी ट्रायल

कबड्डी खेल के ट्रायल का आयोजन 30 जनवरी 2026 को स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर में किया जाएगा।

खेल विभाग ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। ट्रायल से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय स्तर पर जारी किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *