चूहे दीमक का बहाना बनाकर किसानों के खून पसीने की कमाई को दबाने की कोशिश कर रही हैं बीजेपी सरकार : अर्जुन राठौर

सक्ती
छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनीति दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने राज्य सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीदी के दौरान सामने आए करीब 7 करोड रुपए का धान घोटाले ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है इस पूरे मामले को सरकारी संरक्षण में हुआ संगठित घोटाला बताते हुए सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों पर जोरदार हमला बोला है अर्जुन राठौर ने कहा कि चूहा दीमक का बहाना बनाकर किसानों के पसीने की कमाई को दबाने की कोशिश की जा रही है संग्रहण केंद्रों से हजारों क्विंटल धान का गायब होना साधारण लापरवाही नहीं बल्कि खुला भ्रष्टाचार है उन्होंने सवाल उठाया कि अगर धान वास्तव में खराब हुआ तो फर्जी आवक जावक फर्जी बिल और सीसीटीवी से छेड़खान आई क्यों की गई यह सब इस बात का संकेत है कि घोटाले को
सुनियोजित तरीके से छुपाया गया उन्होंने कहा कि दो प्रतिशत से अधिक धान की कमी पर सीधा निलंबन और फिर दर्ज होनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने पहले चुप्पी साधी और अब सुखत व चूहे का तर्क देकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने के लिए बयान बदलवाए जा रहे हैं जिला विपणन अधिकारी के बयान को भ्रामक और गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन खुद भ्रम फैला कर सच्चाई से ध्यान भटकना चाहता है उन्होंने मांग की की पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए और बड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए सभी जिम्मेदार अधिकारियों की स्वतंत्रत और निष्पक्ष जांच हो धान घोटाले में शामिल लोगों से रिकवरी की जाए और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धान की चोरी नहीं बल्कि किसानों के हक और भरोसे की चोरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *