एग्री स्टेक, पी. एम. किसान सम्मान निधी, सॉइल हेल्थ कार्ड, लक्ष्य से ज्यादा सैंपल (गुण नियंत्रण) और परीक्षण में सबसे आगे
राजकुमार मल
बलौदाबाजार-भाटापारा- न केवल लक्ष्य से ज्यादा सैंपल लिए बल्कि सूक्ष्म परीक्षण में भी आगे रहे। एग्री स्टेक में बेहतर कार्य संपादन एवं केंद्र सरकार कि सॉइल हेल्थ कार्ड योजना एवं पी एम. किसान सम्मान निधी के लिए वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी अवधेश उपाध्याय सम्मानित किए गए।
77 वां गणतंत्र दिवस इस वर्ष जिले के लिए विशेष रहा। मिट्टी परीक्षण को लेकर इस वर्ष किसानों ने जो उत्साह दिखाया है उसके पीछे वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी अवधेश उपाध्याय ( उर्वरक निरीक्षक) एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की मेहनत को मुख्य माना जा रहा है। इसी तरह उर्वरक एवं कीटनाशक के सर्वाधिक सैंपल लिए और सूक्ष्म परीक्षण के काम में भी आगे रहे। एग्री स्टेक के लिए जो मेहनत की वह अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन रही है। बेहतर परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जैसी सफलता उन्होंने विभाग को दिलाई उसके लिए गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने (उर्वरक निरीक्षक) वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी अवधेश उपाध्याय को सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।