राहुल-सोनिया लेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी बैठक, कल दिल्ली रवाना होंगे प्रदेश के दिग्गज नेता

दिल्ली। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संगठनात्मक और राजनीतिक दिशा को लेकर जल्द ही एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी शामिल होंगे। बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल दिल्ली रवाना होंगे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी, संगठन की मौजूदा स्थिति और आगे की राजनीतिक व संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल विस्तार (एक्सटेंशन) को लेकर भी बैठक में मंथन होने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भविष्य की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *