श्रीराम भजन मंडली सवा दो वर्षों से लगातार सुबह श्रीराम भजन के साथ प्रभात फेरी का आयोजन

अयोध्या में रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हुआ था प्रारंभ
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : विगत 22जनवरी 2024 को श्री अयोध्या में श्री रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में एक माह पूर्व 22/12/23 से नगर में श्रीराम भजन मंडली का गठन कर धार्मिक वातावरण नगर में निर्मित किए जाने के उद्वेश्य से प्रतिदिन सुबह 6 बजे नगर में राम नाम के भजन के साथ प्रभात फेरी का श्री गणेश किया गया था जो आज लगभग सवा दो वर्षों पश्चात भी निरंतर जारी है ।

   यह श्रीराम भजन मंडली प्रतिदिन प्रातः 6बजे श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में एकत्र होते है । मंदिर से सीधे मां संतोषी मंदिर, शनि मंदिर , दुर्गा मंदिर , कृष्ण मंदिर व सत्यनारायण मंदिर की परिक्रमा किए जाने के पश्चात वापस श्रीराम मंदिर में प्रभात फेरी का समापन जय घोष के साथ समापन होता है । यह प्रभात फेरी की प्रक्रिया प्रतिदिन अपनाई जाती है । प्रभात फेरी निकलते समय बीच रास्ते में अन्य भक्त भी शामिल हो जाते हैं ।

ज्ञातव्य हो कि श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे देश में जोर शोर से भव्य आयोजन किया गया था । इस सिलसिले में सरायपाली को भी काफी सुंदर तह से सजाया व संवारा गया था । ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे । श्री रामलाला आयोजन समिति द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन है इसलिए नगर में धार्मिक माहौल बनाए जाने हेतु एक माह पूर्व से ही 22 दिसंबर 2023 से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकालने के निर्णय के तहत यह प्रभात फेरी आज भी निरंतर चालू है ।
इस प्रभात फेरी में प्रतिदिन बिष्णु अग्रवाल , मंगता प्रधान, अमृत अग्रवाल , भरत अग्रवाल , कैलाश अग्रवाल , संजय डडसेना , अमर अग्रवाल , राजकुमार अग्रवाल, गोपाल शर्मा , शशिभूषण पाढ़ी , दिलीप गुप्ता , स्वर्ण सिंह सलूजा ,किशोर भोई के साथ अन्य भक्त गण शामिल होते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *