गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में गरिमामय समारोह: संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने फहराया तिरंगा, कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई याद

अंबिकापुर । 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर स्थित कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के पश्चात संभागायुक्त ने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे शासकीय कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से करें। दुग्गा ने इस बात पर जोर दिया कि अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करना ही गणतंत्र के प्रति सच्ची सेवा है।

समारोह के दौरान संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
(रिपोर्टर: हिंगोरा सिंह)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *