पुरानी गाड़ी खरीद के नाम पर 4.50 लाख की ठगी, दिल्ली निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज


बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी गाड़ी खरीद-बिक्री के नाम पर एक व्यापारी से 4.50 लाख रुपये की ठगी की गई है।

पीड़ित सुशील कुमार पाठक, निवासी गोंड़पारा सुभाष नगर, व्यापार विहार में पुरानी गाड़ी खरीद-बिक्री की दुकान चलाते हैं। दिल्ली के बादरपुर मोहन बाबा कॉम्प्लेक्स निवासी प्रदीप ओझा ने उनके मोबाइल पर दो गाड़ियों की फोटो भेजीं। दोनों पक्षों के बीच 6 लाख 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

सुशील पाठक ने प्रदीप ओझा के बैंक खाते में 4.50 लाख रुपये एडवांस के रूप में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद प्रदीप ओझा ने विभिन्न बहाने बनाकर गाड़ियां नहीं भेजीं और पैसा भी वापस नहीं किया।

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रदीप ओझा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *