मोपका अरपा विहार हत्याकांड का खुलासा: पति की हत्या में बेटे और दामाद दोषी, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार


बिलासपुर। जिले के मोपका अरपा विहार में 11 दिसंबर 2025 की रात हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक शंभु राम साहू की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही बेटे और दामाद ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 11 दिसंबर की रात 11.30 बजे से 12 दिसंबर सुबह 8.30 बजे के बीच हुई। 12 दिसंबर को मृतक की पत्नी छैली बाई साहू ने सरकंडा पुलिस को सूचना दी कि उनका पति घर के भीतर बेड पर मरा पड़ा है और सिर पर चोट के निशान हैं।

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया, शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या पाया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मृतक के बेटे जय किशन साहू (21 वर्ष) और दामाद किसन साहू (25 वर्ष) से पूछताछ की गई। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि शंभु राम साहू शराब पीने के बाद परिवार वालों से मारपीट करता था। इससे तंग आकर उन्होंने रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *