बिलासपुर। सरकार ने अलायंस एयर को बिलासपुर से पटना और वाराणसी के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन विमान उपलब्ध न होने और दोनों शहरों में बेस स्टेशन नहीं होने के कारण फिलहाल यह योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। यह जानकारी हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बैठक के दौरान दी।
समिति के सदस्यों ने बताया कि अधिकारियों के साथ नई उड़ानों की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि पटना और वाराणसी के लिए प्रस्ताव तो मिल चुका है, लेकिन बेस स्टेशन के अभाव में उड़ान संचालन संभव नहीं है। अधिकारियों के अनुसार कोई भी एयरलाइन केवल एक उड़ान के लिए बेस स्टेशन स्थापित नहीं करती, जहां बेस स्टेशन होता है वहां से एक से अधिक उड़ानें संचालित की जाती हैं, जिससे स्टाफ और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो पाता है।
इस बीच अलायंस एयर के अधिकारियों ने दिल्ली और हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने पर सहमति जताई है, हालांकि इसके लिए मौजूदा एमओयू में संशोधन करना होगा।
बैठक में अनिल गुलहरे, शिरीष कश्यप, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, ऋषि राज गौतम, साबर अली, संतोष पीपलवा, मोहन जायसवाल, संदीप बाजपेई, आशुतोष शर्मा, शिवा मुदलियार, राम बघेल, मजहर खान, फिरोज खान, राकेश केसरी, मोहसिन अली, अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।