पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा किया था, लेकिन आज वही सरकार अपने वादे से मुकरती नजर आ रही है।
MCB जिले में कलेक्टर के मौखिक आदेश के आधार पर किसानों से केवल 18/16 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ही खरीदी की जा रही है, जिससे किसान भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि किसान कड़ी मेहनत से फसल उगाता है, कर्ज और खर्च के बोझ तले खेती करता है, इस उम्मीद में कि उसे उसकी मेहनत का पूरा मूल्य मिलेगा। लेकिन भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ पूर्व विधायक श्री गुलाब कमरों जी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और सरकार से मांग की है कि घोषणा पत्र के अनुसार पूरा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बिना भेदभाव खरीदा जाए।