वीबी-जीरामजी, पशुपालन और डबरी से ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने पर जोर

डीपीआरसी में पंचायत पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

कोरिया,07 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत कोरिया के जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) में ग्राम पंचायत सरपंच एवं उपसरपंचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले की सभी 162 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान पंचायत पदाधिकारियों को पंचायत राज अधिनियम 1993, 73वां संविधान संशोधन, पेसा नियम 2022 सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण के लिए जल संरक्षण आधारित आजीविका डबरी, फलोद्यान विस्तार, पशुपालन एवं समूह आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तकनीक आधारित वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षित पंचायत पदाधिकारी ग्राम पंचायतों में योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के माध्यम से जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *