महाकाल की भक्ति में लीन हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद…

उज्जैन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निमरत कौर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचीं। मंगलवार तड़के उन्होंने महाकाल मंदिर की प्रमुख परंपरा भस्म आरती में सहभागिता की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं।

भस्म आरती के पश्चात अभिनेत्री ने नंदी हॉल से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

महाकाल की भक्ति से अभिभूत निमरत कौर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां का अनुभव अद्भुत, अद्वितीय और अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा, “महाकाल के प्रति जो प्रेम और ऊर्जा यहां महसूस होती है, उसे शब्दों में बयान करना कठिन है। मंदिर की व्यवस्थाएं और वातावरण मन को गहरी शांति प्रदान करता है।”

अभिनेत्री की यह आध्यात्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *