CG News: वन मंत्री केदार कश्यप की माता का निधन, आज गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर:छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी माता के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी पूज्य माताजी अब इस संसार में नहीं रहीं और दोपहर 3:30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा स्थित निवास पर अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मानकी देवी कश्यप का अंतिम संस्कार रविवार को शाम 4 बजे बस्तर जिले के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्री केदार कश्यप की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *