जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा, NH पर लगाया जाम…

कवर्धा। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव में जमीन अतिक्रमण को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। मामला तब और गंभीर हो गया जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कवर्धा-राजनांदगांव नेशनल हाईवे 130A पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया। इससे पूरी तरह आवगमन ठप हो गया और ग्रामीणों में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा।

प्रदर्शनकारी पक्ष का आरोप है कि स्कूल के लिए सुरक्षित जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा अवैध रूप से कबीर कुटी का निर्माण किया जा रहा था। सोहननाथ शिव उपासक ने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार इस अवैध कब्जे का विरोध किया और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक निर्माण कार्य बंद नहीं होता और जमीन स्कूल के लिए सुरक्षित नहीं की जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

दूसरी ओर, जीवन झारिया का दावा है कि झारिया समाज का भवन उस स्थान पर 2003 से है। हाल ही में हुए एक सामाजिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सामने समाज के लिए जमीन की मांग रखी गई थी, जिसके बाद कबीर कुटी का निर्माण शुरू किया गया था। सोहननाथ शिव उपासना समूह पर आरोप है कि उन्होंने कबीर कुटी को तोड़ दिया और समाज के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया।

स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। तहसीलदार विवेक गोहिया ने बताया कि विवादित जमीन की जांच की जाएगी और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही रास्ता खाली कर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *