Raipur Big news : रायपुर की आमापारा निवासी उषा ठाकुर को जनदर्शन में मिली इलाज के लिए सहायता राशि

Raipur Big news :

Raipur Big news : जनदर्शन में मिली इलाज के लिए सहायता राशि

 

Raipur Big news : रायपुर !  रायपुर की आमापारा निवासी उषा ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के समक्ष अपनी व्यथा बताई। उषा ठाकुर ने बताया कि वह माउथ (मुँह) कैंसर से पीड़ित हैं जिसका लंबे समय तक निजी अस्पताल में उपचार चला और एक बार ऑपरेशन भी हो चुका है।

फ़िलहाल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के अंतर्गत स्थित इंदिरा गांधी कैंसर रिसर्च सेंटर में आगे का इलाज चल रहा है। वर्ष 2017 में पति के निधन के बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है, ऐसे में तीन बच्चों की पढ़ायी में बाधा आ रही है।

Bhanwarpur Police : भंवरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 05 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगायी, जिस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एक लाख रुपये की राशि उषा ठाकुर के परिवार के लिए स्वीकृत की।

Related News