राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में हुई नर्स प्रियंका दास की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि प्रियंका के ही दोस्त दुर्गेश वर्मा ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे दी वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, प्रियंका दास और दुर्गेश वर्मा पहले एक साथ काम करते थे। दोनों के बीच एक अन्य युवक सन्नी से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात पर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ।
वारदात वाले दिन दुर्गेश विवाद “सुलझाने” के बहाने प्रियंका के किराए के कमरे पर पहुंचा। मौका देखकर उसने युवती के सीने पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को गुमराह करने की साजिश
हत्या के बाद दुर्गेश ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए चाकू मृतका के हाथ में थमा दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे। इसके बाद वह वारदात में इस्तेमाल चाकू लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से हत्या के पीछे की पूरी कहानी और साजिश की गहराई से पूछताछ कर रही है।
