गरियाबंद: जिले के कसनेरा गांव में रात के अंधेरे में एक दर्दनाक घटना हुई। जहरीले करैत सांप ने सोते समय 12 साल के मासूम बच्चे को डस लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना छुरा थाना क्षेत्र के कसनेरा गांव की है। मासूम लियांस ध्रुव अपने परिवार के साथ बिस्तर पर सो रहा था। घर में बिजली नहीं थी। इसी दौरान जहरीला करैत सांप बिस्तर पर चढ़कर बच्चे को डस गया। बच्चे के तड़पने पर परिजनों को घटना का पता चला।
परिजन तुरंत बच्चे को छुरा अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी जान नहीं बच सकी। घटना ने पूरे गांव में शोक और डर फैलाया है।