:अमित वाखरिया:
गरियाबंद: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाना है। इसमें व्यापार सुधार, कर सुधार और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना शामिल है.

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, जिला उपाध्यक्ष और अमित वखारिया सहित कई प्रमुख उपस्थित थे.