किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का नगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

अनूप वर्मा

चारामा

भारतीय जनता पार्टी छग प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का शपथ ग्रहण के बाद नगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। 23 अगस्त को रायपुर में शपथ लेने के बाद 24 अगस्त को उनका रायपुर से चारामा के लिए आगमन हुआ, इस दौरान रास्ते में उनका अभनपुर, कुरूद, धमतरी, पुरूर मे भी जोशीला स्वागत हुआ। बस्तर के प्रवेश द्वार मचान्दुर में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया गया।

बाईक रैली के साथ उन्हे नगर के विश्राम गृह तक लाया गया, जहाँ पुनः आतिशबाजी और फुलमालाओ के साथ उनका जोशीला स्वागत हुआ। बस्तर की पारम्पारिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया। विश्राम गृह में सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत करने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए स्वागत के लिए धन्यवाद दिया, उन्होने आगे कहाँ कि संगठन के द्वारा उन्हें किसानो के हित में कार्य करने के लिए जो दायित्व सौपा है। उस पर कार्य करते हुए पार्टी और संगठन को मजबुत करेगे। सम्बोधन के बाद वे पंडित दीनदयाल चौक पहुँचे जहाँ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यापर्णन कर उन्हे नमन किया। जहाँ कार्यकर्ताओ ने उन्हें लड्डुओ से तौला। जिसके बाद वे कौरर चौक स्थित स्वें सम प्रसाद पोटाई चौक पहुँचे, जहाँ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियो के द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होने पुजा अर्चना कर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्णन किया। सभी का आर्शीवाद लेकर वे कांकेर जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए। इस स्वागत आयोजन के दौरान भरत मटियारा छग मत्स्य कल्याण बोर्ड छग शासन, तेजेश्वरी सिन्हा जिला पचायत सदस्य, ब्रम्हानंद नंद नेताम पुर्व विधायक, नंद कुमार ओझा, हेमेन्द्र बंटी ठाकुर पुर्व जिला पंचायत सदस्य, कैलाश खत्री, तिलेन्द्र चौहान, प्रताप सलाम, सत्कार पटेल, परमानंद साहु, रघुनंदन साहु, हेम मंडावी मंडल अध्यक्ष हाराडुला, अमिता बंजारे जनपद सदस्य, सुरेश वाधवानी, खेम तिवारी, महेन्द्र गावडे, बनवाली सेन, धर्मेन्द्र सोनकर, धर्मेन्द्र कुंजाम, लोकेश नागवंशी, शिशुपाल कुरेटी, बीरचंद कोर्राम, तुलसी कुंजाम, खेम यादव, राजेश्वर सिन्हा, दीपाकर सिन्हा सुशील निषाद, युवा नेता अशीष उईके, राजु सोनी, टीकम तारम, अजय जगवानी, भोज सोनी, धीरेन्द्र मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, ललित साहु, अशोक देवांगन, देवेन्द्र सिन्हा, वासु साहु, खेम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एंव आदिवासी समाज के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। फोटो|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *