त्योहारी सीजन में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए बुरी खबर है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में रेल संचालन प्रभावित करने वाला बड़ा निर्णय लिया है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन और विद्युतीकरण कार्य के चलते 23 से 27 अगस्त तक कुल 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके अलावा 3 ट्रेनें गंतव्य तक नहीं जाएंगी और आधे रास्ते में समाप्त कर दी जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चल रही तीसरी व चौथी लाइन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान किरोड़ीमल नगर स्टेशन को जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण के लिए ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द या डायवर्ट किया गया है।
🚫 रद्द की गई ट्रेनें (23 से 27 अगस्त के बीच):
- टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (23 से 26 अगस्त)
- बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (24 से 27 अगस्त)
- सांतरागाछी-पुणे (23 अगस्त)
- पुणे-सांतरागाछी (25 अगस्त)
- मुंबई-हावड़ा मेल (24 अगस्त)
- हटिया-पुणे एक्सप्रेस (25 अगस्त)
- पुणे-हटिया एक्सप्रेस (27 अगस्त)
- पुरी-जोधपुर (27 अगस्त)
- जोधपुर-पुरी (30 अगस्त)
- उदयपुर-शालीमार (23 अगस्त)
- शालीमार-उदयपुर (24 अगस्त)
- गया-कुर्ला एक्सप्रेस (27 अगस्त)
- कुर्ला-गया एक्सप्रेस (29 अगस्त)
- पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (27 अगस्त)
- शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (29 अगस्त)
- वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (22 अगस्त)
- जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस (25 अगस्त)
- रक्सौल-हैदराबाद (24 अगस्त)
- कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (23, 25, 26 अगस्त)
- शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस (25, 27, 28 अगस्त)
- रायगढ़-बिलासपुर मेमू (24, 27 अगस्त)
- बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (24, 27 अगस्त)
🔁 बदले गए रूट की ट्रेनें:
- हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस (23 अगस्त): अब यह झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर जाएगी।
- पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस (25 अगस्त): अब यह रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर जाएगी।
🛑 आधे रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनें:
- गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर: 24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द।
- निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस: 23, 25, 26 अगस्त को बिलासपुर में समाप्त।
- रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस: 25, 27, 28 अगस्त को बिलासपुर से रवाना।
📆 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द ट्रेनें:
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर (30 अगस्त – 2 सितंबर)
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर (31 अगस्त – 3 सितंबर)
- 18109 टाटानगर-इतवारी (3 सितंबर)
- 18110 इतवारी-टाटानगर (3 सितंबर)
- 20822 सांतरागाछी-पुणे (30 अगस्त)
- 20821 पुणे-सांतरागाछी (1 सितंबर)
- 22512 कामाख्या-कुर्ला (31 अगस्त)
- 22511 कुर्ला-कामाख्या (2 सितंबर)
- 22846 हटिया-पुणे (29 अगस्त, 1 सितंबर)
- 22845 पुणे-हटिया (31 अगस्त, 3 सितंबर)
- 20813 पूरी-जोधपुर (27 अगस्त)
- 20814 जोधपुर-पूरी (30 अगस्त)
- 20971 उदयपुर-शालीमार (30 अगस्त)
- 20972 शालीमार-उदयपुर (31 अगस्त)
- 13425 मालदा-सूरत (30 अगस्त)
- 13426 सूरत-मालदा (1 सितंबर)
- 12905 पोरबंदर-शालीमार (27, 28 अगस्त)
- 12906 शालीमार-पोरबंदर (29, 30 अगस्त)
- 17321 वास्को-जसीडीह (29 अगस्त)
- 17322 जसीडीह-वास्को (1 सितंबर)
- 22843 बिलासपुर-पटना (29 अगस्त)
- 22844 पटना-बिलासपुर (31 अगस्त)
- 12262 हावड़ा-मुंबई (2 सितंबर)
- 12261 मुंबई-हावड़ा (3 सितंबर)
- 12101 कुर्ला-शालीमार (29 अगस्त)
- 12102 शालीमार-कुर्ला (31 अगस्त)
🚉 रद्द MEMU ट्रेनें (31 अगस्त – 15 सितंबर तक):
- 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू
- 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू
- 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू
- 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (30 अगस्त – 14 सितंबर)