नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां 21 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 13 इनामी नक्सली भी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण के समय सभी ने समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शांति और विकास की राह अपनाने की इच्छा व्यक्त की। प्रशासन की ओर से इन्हें पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया है। अधिकारियों ने इसे नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता बताया।