28 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक और सौभाग्यशाली रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। चंद्रमा से 11वें भाव में मिथुन राशि में मौजूद गुरु वसुमान योग बनाएंगे। यही नहीं गुरु के साथ शुक्र भी मौजूद रहेंगे। जिससे गजलक्ष्मी योग का भी उत्तम संयोग आज के दिन बनने वाला है। इसके साथ ही आज के दिन ग्रहों की चाल से धन योग का भी सुंदर संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों में सफल होंगे। आपके मन की मुराद पूरी होगी। करियर में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात हो सकती है जो अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से आज लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन को शांति और संतुष्टि मिलेगी।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज आपको कामयाबी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। अपने विचारों और फैसलों पर भरोसा रखें। इससे लक्ष्यों को पाने में आसानी होगी। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उनसे दूरी बनाए रखें। किसी पर जल्दी भरोसा न करें और सोच-समझकर फैसले लें। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखें और किसी भी बात को बढ़ाने से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। रोजाना के कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें। छोटी-छोटी बातें भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। निजी जीवन में कुछ उलझनें आ सकती हैं। इससे तनाव हो सकता है। व्यापार में भी कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। रिश्तों में संवाद बनाए रखें और अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाएं। अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें और लगातार मेहनत करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। आज आपको कामकाज में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। मेहनत रंग लाएगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, वरना परेशानी हो सकती है। परिवार या रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस वजह से आपका मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आपसी प्यार बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने खर्चों पर ध्यान दें। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई खास तोहफा मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और अपनापन महसूस होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। आपके कार्यों की सराहना भी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आप पूरे जोश के साथ काम में जुटे रहेंगे। कारोबार में पैसा कमाने के नए मौके मिलेंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसमें आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी खास पल को साझा कर सकते हैं या डिनर डेट पर जा सकते हैं। दोनों मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलों से भरा रह सकता है। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। यही नहीं आपकी काबिलियत पर सवाल उठ सकते हैं। मन अस्थिर हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और सही समय पर निर्णय लें। निजी जीवन में भी कुछ उलझनें आएंगी। व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। सेहत पर भी ध्यान दें। थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। खानपान सुधारने और थोड़ा आराम करने से राहत मिलेगी। व्यापार में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी चुनौतियों के साथ आ सकता है। काम में असफलता या देरी से मन थोड़ा निराश हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। स्पष्ट सोच और सकारात्मक नजरिये से आगे बढ़ें। सेहत का खास ख्याल रखें। खानपान और नियमित व्यायाम को नजरअंदाज न करें। दिनभर कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन लक्ष्य पाने के लिए आपको पूरी मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज का दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा। आज पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनने से धन लाभ होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने कार्यों पर पूरा फोकस करना होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत को लेकर सजग रहें। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए हर कार्य को पूरा करने के लिए ताकत झोंक दें। किसी खास चीज पर पर विशेष ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको कारोबार और निजी जीवन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी गलती से बचने के लिए अधिक सतर्कता बरतें। जरूरत पड़ने पर आसपास के लोगों से मदद लेने में संकोच न करें। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन में खुशी का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण को शांत बनाए रखने की कोशिश करें। आज दोस्तों से मेलजोल बढ़ाएं और आपसी संबंधों को मजबूत करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानी भरा हो सकता है। आज आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा। मन को शांत रखें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। कामकाज में धैर्य के साथ आगे बढ़ें। हर चुनौती का साहस के साथ सामना करें। पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता बनाए रखने की जरूरत होगी। संवाद पर ध्यान दें। आपको मनचाही सफलता पाने के लिए लगातार प्रयास करना होगा। आत्मविश्वास बनाए रखना होगा।