कर्मचारी संगठनों को मान्यता देने में सरकार सख्त… 30 संगठन में केवल 3 को दी मान्यता

बता दें छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015 तक लगभग 28 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के संगठनों को मान्यता मिली थी. फिर वर्ष 2016,2017,2018 और 2019 में केवल 8-10 संगठनों को मान्यता मिली थी. इसके बाद वर्ष 2019, 2020, 2023 और 2024 में किसी भी संगठन को मान्यता नही मिल पाई थी.
साय सरकार ने इस बार मान्यता के नियमों में बदलाव किया. सामान्य प्रशासन विभाग की कर्मचारी कल्याण शाखा ने 9 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव शैलाभ साहू के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर केवल 3 संगठनों को ही मान्यता प्रदान किया गया
.

किन संगठनों को मिली मान्यता?

  1. छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ
    • अध्यक्ष: कमल वर्मा
    • मान्यता अवधि: 5 मई 2027 तक
  2. छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ
    • अध्यक्ष: राकेश शर्मा
    • मान्यता अवधि: 21 जनवरी 2026 तक
  3. छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ
    • अध्यक्ष: अजीत दुबे
    • मान्यता अवधि: 4 अक्टूबर 2027 तक

नए नियम: अब मान्यता की अवधि बढ़ी

  • पहले कर्मचारी संगठनों को सालभर के लिए मान्यता मिलती थी।
  • अब नए नियम के तहत, मान्यता संगठन के निर्वाचित कार्यकारिणी के कार्यकाल तक के लिए दी जाएगी।
  • यह फैसला इस साल हुए नियम संशोधन के बाद लिया गया है।

मान्यता का क्या महत्व?

  • मान्यता प्राप्त संगठनों को सरकारी वार्ताओं में आमंत्रित किया जाता है।
  • ये संगठन कर्मचारियों की मांगों को सीधे सरकार के समक्ष रख सकते हैं।
  • सरकारी नीतियों पर आधिकारिक पत्राचार करने का अधिकार मिलता है।

कैसे मिलती है मान्यता?

  • संगठनों को सरकार द्वारा तय मानदंडों को पूरा करना होता है।
  • आवेदन के बाद सरकार जाँच करके मान्यता देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *