सुप्रसिद्ध कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शोक की लहर है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुरेन्द्र दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से जारी था. हृदय गति रूकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली.
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा-‘ सुरेन्द्र जी जीवन भर मुस्कान बांटते रहे, आज आंखें नम कर गए। छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर विश्व मंच तक अपनी विशिष्ट कविताओं से पहचान बनाने वाले महान कवि श्री सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। आपकी कविताएं सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। ॐ शांति।