राजकुमार मल
primary हर शनिवार बगैर बस्ता, स्कूल जाएंगे बच्चे
primary भाटापारा- 2 दिन बाद आ रहे शनिवार से “नो स्कूल बैग-डे” की शुरुआत हो रही है। हर शनिवार स्कूली बच्चों के लिए खेल गतिविधियों और कौशल विकास के लिए सुनिश्चित रखा जा रहा है।
primary खंड शिक्षा विभाग मुख्यालय से जारी आदेश के बाद जरूरी सामग्री जुटाई जा रहीं हैं, तो इस दिवस को रोचक बनाने के टिप्स पर भी काम किया जा रहा है।
primary नया शिक्षा सत्र। नया प्रयोग। शैक्षणिक गतिविधियों को पहले से ज्यादा रोचक बनाने की कवायद चालू हो चुकी है। नो स्कूल बैग-डे का पहला शनिवार कैसा होगा ?
इसे लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता छात्र-छात्राओं में देखी जा रही हैं।
मुख्यालय से मिली गाइडलाइन स्कूलों को भेजे जाने का काम पूरा कर लेने के बाद खंड शिक्षा विभाग में भी तैयारी पूरी की जा चुकी है।
अब स्कूल प्रबंधन पर ही इस दिवस की सफलता की जिम्मेदारी है।
प्राथमिक स्कूलों में ही
नो स्कूल बैग-डे का पालन फिलहाल केवल प्राथमिक स्कूलों में ही किया जाएगा।
मुख्यालय का मानना है कि कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र को ही सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है लेकिन इसमें प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को हुए नुकसान की भरपाई कठिन ही है।
also read :MLA विधायक कमरो की पहल पर सड़क निर्माण हेतु 50 लाख मंजूर
पढ़ने की आदत भूल चुके छात्रों को खेल और दीगर शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने के बाद ही व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सकता है।
इसलिए योजना में प्राथमिक विद्यालय को ही जोड़ा गया है।
कौशल विकास और खेल गतिविधियां
नो स्कूल बैग-डे पर प्राथमिक शाला के छात्रों को स्कूल परिसर में खेल गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही खेल- खेल में पढ़ाई के रोचक तरीके भी बताए जाएंगे।
इसके बाद स्कूल के करीब संचालित हो रहे लघु व्यवसाय और छोटी यूनिटों का भ्रमण करवाया जाएगा।
यह इसलिए ताकि अध्ययन के साथ ही रोजगार मूलक कार्यों में रुझान बढ़ सके।
नो स्कूल बैग-डे की योजना प्राथमिक स्कूलों के लिए है। प्रति शनिवार लागू होने वाले इस प्लान की विस्तृत जानकारी स्कूलों को भेजी जा चुकी है।