डिगमा की महिलाओं ने हर्बल गुलाल से बनाई अपनी पहचान
कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूह से खरीदा हर्बल गुलाल
(हिंगोरा सिंह)
अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिगमा की “राधे कृष्णा स्वयं सहायता समूह” की महिलाएं बीते चार वर्षों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही हैं। इन महिलाओं का यह प्रयास न केवल उनकी आर्थिक समृद्धि का साधन बन रहा है, बल्कि लोगों को रासायनिक मुक्त और प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित होली मनाने का अवसर भी दे रहा है।
रासायनिक नहीं, प्राकृतिक रंगों से बनता है हर्बल गुलाल
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे हर्बल गुलाल बनाने के लिए फल-फूल, चुकंदर और पलाश के फूलों का उपयोग करती हैं। इससे गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक और त्वचा के लिए सुरक्षित होता है। समूह की महिलाएं न केवल इस व्यवसाय से आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रही हैं।
Related News
शून्यकाल के तहत महासमुंद जिले में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का कराया ध्यानकृष्ट
सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने विधानसभा में शून्यकाल के तहत महासमुंद ...
Continue reading
संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण के दिए निर्देश
हिंगोरा सिंह अंबिकापुरकलेक्टर विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के त...
Continue reading
राजकुमार मलभाटापारा - सबसे बडा श्रेय जाता है नारी शक्ति को आज सम्मान के अगर सही हकदार माना जाए तो नारी शक्ति है वर्तमान समय में पुरूष और नारी में अब कोई असमानता नही रह गयी है। ...
Continue reading
खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम- गर्ग
रमेश गुप्ताभिलाईआज 10 मार्च को अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का समापन प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई के परेड ...
Continue reading
मरने वालों में 2 बच्चे भी, झारखंड बॉर्डर के पास हादसाबलरामपुर ।छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के गोदरमाना बाजार में सोमवार को एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में द...
Continue reading
रमेश गुप्ता
भिलाई। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेके फाउंडेशन द्वारा 100 महिलाओं के सम्मान क़ा कार्यक्रम होटल अमित पार्क भिलाई मे आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की ...
Continue reading
भिलाई में दस्तावेज खंगाल रही टीम
दुर्ग छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) ...
Continue reading
सुभाष मिश्रचैम्पियंस ट्रॉफ़ी के दुबई में हो रहे इंडिया-न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के फ़ाइनल मैच को अकेले जियो हॉटस्टार पर जब न्यूज़ीलैंड बैंटिग कर रहा था तब 39 करोड़ 20 लाख लोग और भार...
Continue reading
ट्रॉली व पैसेजंर ट्रेन चलाकर नया डबल लाईन रेल्वे दोहरीकरण का किया निरीक्षण
बचेली- (दुर्जन सिंह)
दक्षिण पूर्वी सर्किल कलकत्ता के रेल्वे सुरक्षा आयुक्त बृजेश कुमार मिश्रा...
Continue reading
सक्ती - चांपा l भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान एवं मातृशक्ति समिति छत्तीसगढ़ की संयुक्त बैठक, चांपा नगर के रंग महल में आज संपन्न हुई l भागवत प्रवाह के संस्थापक एवं ...
Continue reading
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन अभिनंदन का भव्य आयोजन
महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बल
रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में 'महता...
Continue reading
आवश्यक सुरक्षा नियमो के तहत ओव्हर टाईम नही करने का निर्णय
चेकपोस्ट पर जमकर हो रही नारेबाजी
(दुर्जन सिंह)बचेली / किरंदुल
लंबित वेतन समझौते सहित अन्य मंागो को लेकर...
Continue reading
पिछले वर्ष 10 क्विंटल, इस बार 20 क्विंटल विक्रय का लक्ष्य
पिछले वर्ष स्वयं सहायता महिला समूह ने 10 क्विंटल हर्बल गुलाल का विक्रय किया था, जिससे उन्हें एक लाख 54 हजार रुपए की अच्छी आमदनी हुई थी। इस वर्ष उन्होंने 20 क्विंटल हर्बल गुलाल विक्रय करने का लक्ष्य रखा है।
कलेक्टर ने की सराहना, अधिकारियों ने की खरीदारी
कलेक्ट्रेट कंपोजिट बिल्डिंग में महिला समूह द्वारा हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाया गया, जहां कलेक्टर विलास भोसकर सहित अन्य अधिकारियों ने भी होली के लिए हर्बल गुलाल खरीदा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से आज महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाल का उपयोग कर सुरक्षित और प्राकृतिक होली मनाएं और रासायनिक रंगों से बचें।