राजकुमार मल
भाटापारा- तैयार है नारियल महाशिवरात्रि, होली और नवरात्रि के लिए लेकिन भक्तों को इन तीनों पर्व के लिए प्रति नारियल की खरीदी महंगी पड़ेगी क्योंकि देश स्तर पर मांग निकली हुई है।
त्यौहार, पर्व और वैवाहिक तारीखों को ध्यान में रखकर नारियल की तीनों किस्म में भंडारण की योजना काम तो आई लेकिन इतनी तेजी की संभावना बाजार से नहीं थी। हैरत इस बात को लेकर व्यक्त की जा रही है कि तेज कीमत के बावजूद खरीदी बदस्तूर बनी हुई है।
तेजी के बाद
मांग में समानांतर में रहता है गीला नारियल। तेवर इसने जो दिखाने शुरू किए हैं, उसके बाद अब प्रति नग की खरीदी पर 20 से 28 रुपए देने होंगे। तेजी के पूर्व तक यह 15 से 25 रुपए पर मिल रहा था। नारियल सूखा हमेशा मांग में रहता है लेकिन गर्मी इसमें भी आ चुकी है। 18 से 20 रुपए प्रति नग पर मिल रहे इस नारियल ने तेजी के बाद अब 22 से 30 रुपए की नई कीमत अपने नाम कर ली है।
बेहद महंगा भेला
नारियल भेला। किलो और प्रति नग जैसी कीमत पर मिलता है। दोनों की कीमत में जैसी तेजी आई है, उससे भक्तों में हैरानी बनी हुई है क्योंकि किलो की दर में रिकॉर्ड 100 रुपए की अधिकतम गर्मी आ चुकी है। इसलिए मांग में आंशिक कमी का माहौल है। ताजा भाव नारियल भेला में 280 से 400 रुपए किलो बोला जा रहा है। इसके पूर्व यह 250 से 300 रुपए किलो पर था। प्रति नग की दर भी अब 35 से 40 रुपए पर जा पहुंची है।
यह आयोजन करीब
महाशिवरात्रि, होली और नवरात्रि। साथ-साथ चल रहे हैं वैवाहिक आयोजन। इनमें नवरात्रि को नारियल के लिए अपूर्व मांग वाला माना जाता है। इसलिए होलसेल मार्केट ने एडवांस सौदा और भंडारण किया हुआ है। यह क्षेत्र इसलिए हैरान है क्योंकि बेतहाशा गर्मी के बावजूद मांग निरंतर बढ़त लिए हुए हैं। इसलिए उसने उत्पादक क्षेत्र से दोबारा संपर्क और अग्रिम सौदा करने की योजना बना ली है।