CG NEWS : अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलटी, दो घायल..

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS : जांजगीर चांम्पा जिले के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय महंत (25 वर्ष) और रामरतन यादव (24 वर्ष) बाराद्वार से अपनी कार में कमरीद की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पहले एक पेड़ से टकराई, फिर तीन से चार बार पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।

इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवकों को त्वरित उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा के पायलट अरुण साहू और ईएटी महेंद्र यादव ने बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related News

Related News