10 IAS in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में दस आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

10 IAS in Madhya Pradesh

10 IAS in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में दस आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

10 IAS in Madhya Pradesh भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के दस वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संबंध में आज जारी आदेश के तहत राजस्व मंडल मध्यप्रदेश ग्वालियर के प्रशासनिक सदस्य मनु श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी तरह स्मिता भारद्वाज प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को सचिव मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयाेग के पद पर पदस्थ किया गया है। अमित राठौर प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को प्रशासनिक सदस्य राजस्व मंडल मध्यप्रदेश ग्वालियर बनाया गया है।

इसके अलावा निकुंज कुमार श्रीवास्तव वि क अ सह आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल एवं पदेन प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

शोभित जैन सचिव मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल को सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग भोपाल का दायित्व सौपा गया है।

इसी प्रकार अलका श्रीवास्तव सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग भोपाल तथा राजिस्ट्रार मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को राजिस्ट्रार मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग भोपाल बनाया गया है। भरत यादव आयुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल तथा पदेन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा आयुक्त विमानन एवं संचालक विमानन (अतिरिक्त प्रभार) को वि क अ सह आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल तथा आयुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है।

अलोक कुमार सिंह संचालक पंचायत राज मध्यप्रदेश भोपाल को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल का दायित्व सौपा गया है। अमर पाल सिंह अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को संचालक पंचायत राज मध्यप्रदेश भोपाल की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

Rajiv Yuva Mitan Club राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

वीरेन्द्र कुमार सचिव राजस्व मंडल मध्यप्रदेश ग्वालियर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकारण (साडा) ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU