Central Reserve Police Force : गांवो में मीडिया योजना स्कीम के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान
Central Reserve Police Force : बीजापुर ! 85 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जिम्मेदारी के क्षेत्र के निकटवर्ती गांवो में मीडिया योजना (प्लान) स्कीम के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया।
श्री. सुनील कुमार राही कमाण्डेंट 85 वाहिनी के निर्देषन में नरेन्द्र सिंह उप कमाण्डेंट 85 वाहिनी एवं अन्य कर्मियों द्वारा नयापारा में स्थापित 85 वाहिनी के मुख्यालय के आस पास के गाॅव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विधालय स्कूल (चेरपाल) एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट माध्यम उ0 मा0 विधालय स्कूल (बीजापुर) के लगभग 150 बच्चों एवं शिक्षको को बुलाया गया !
Central Reserve Police Force : स्कूल के छात्रो को नरेन्द्र सिंह उप कमाण्डेंट 85 वाहिनी द्वारा शिक्षा का महत्व, कौशल विकास एवं स्वास्थ्य संरक्षण के बारे में बताया, साथ ही उनको रोज स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित वन विभाग के अधिकारी श्री राम सहाय सहानी (वनपाल) एवं लोकेश रेड्डी (वन रक्षक) द्वारा जल संरक्षण, जैविक खेती, दालो एवं बाजरा की खेती, जलवायु परिवर्तन तथा वनरोपण,
बांस की खेती, जंगल में रहने वाले निवासियों की आय का साधन तेंदु पत्ता, जंगल में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान एवं जंगल से प्राप्त होने वाली बहुमूल्य जड़ी-बूटियों के बारे में बताया एवं लगभग 150 बच्चों और शिक्षको को दोपहर में भोजन कराया गया
Ganesh Chaturthi Festival : गणपति भगवान को विराजमान करने हेतु सजाये जा रहे भव्य पंडाल
जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ियों और सुरक्षा बलो के मध्य अच्छे रिश्ते कायम हो सके, जागरुकता अभियान के समापन के दौरान नरेन्द्र सिंह उप कमाण्डेंट 85 वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सभी छात्रो को आश्वस्त किया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन भविष्य में समय समय पर किया जाता रहेगा।