Saripali latest news : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव 1 सितंबर को सरायपाली आगमन
Saripali latest news : सरायपाली ! अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव बनने के बाद प्रथम बार 1 सितंबर को सरायपाली आगमन हो रहा है। महासमुंद जिला कार्यकारिणी एवं सरायपाली ब्लॉक ईकाई के सदस्यों में उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह है।
राष्ट्रीय सचिव जी सुबह 9 बजे रेस्ट हाऊस सरायपाली में महासभा के सदस्यों से भेंट करेंगे। सुबह 9.30 बजे बसना,10 बजे पिथौरा में भेंट करते हुए 11 बजे बागबाहरा में आयोजित जिला स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समापन पश्चात वापसी में शाम 5 बजे से 6 बजे तक बसना में रुककर रायगढ़ 9 बजे वापिस पहुचेंगे।
Saripali latest news : बागबाहरा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, एवं उनकी टीम तथा सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार यादव और हितेश कुमार यादव पार्षद जोरदार तैयारी कर रहे हैं। नरेन्द्र कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सामाजिक बन्धु उपस्थित रहेंगे।