CM के दौरे से पहले बड़ी अनहोनी टली: रात के अंधेरे में कार में क्या ले जा रहे थे ये 2 संदिग्ध?

Dabra Crime News : डबरा: मुख्यमंत्री के दतिया दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग अभियान के तहत डबरा सिटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछोर तिराहे के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट कार सवार दो कुख्यात बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

देहात थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर की बंदूक, एक देशी कट्टा और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान आशिक उर्फ गुच्ची खान और भोला खान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आशिक उर्फ गुच्ची खान एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं उसका साथी भोला खान भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। फिलहाल डबरा पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि हथियारों की तस्करी और उनके मंसूबों के बारे में पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *