रायपुर: Private Pool Party Poster Viral : राजधानी में ‘फ्रेंडशिप डे’ के नाम पर एक संदिग्ध ‘प्राइवेट पूल पार्टी’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। “एक्सक्लूसिव प्राइवेट प्रीमियम पूल पार्टी” के नाम से फैलाए जा रहे इस पोस्टर में 4,999 रुपये एंट्री फीस रखी गई है। इसमें नामचीन एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के साथ मुलाकात, बीयर-ड्रिंक्स, डीजे म्यूजिक और स्वादिष्ट खाने का लालच दिया गया है।
Private Pool Party Poster Viral : इस पूरी पार्टी को काफी गोपनीय रखा गया है, जिसमें सीमित मेहमानों को ही शामिल करने का दावा है। पोस्टर में साफ लिखा गया है कि 4,999 रुपये का भुगतान करने के बाद ही पार्टी की लोकेशन बताई जाएगी। यह पोस्ट इंस्टाग्राम यूजर आईडी “ritika18789” से शेयर की गई है, जिसके जरिए लोगों से डायरेक्ट मैसेज में बुकिंग करने को कहा जा रहा है।
Private Pool Party Poster Viral
चर्चा है कि इस हाईप्रोफाइल इवेंट की तैयारी शहर के किसी बड़े रिसॉर्ट में की जा रही थी, जिसमें कई रसूखदार परिवारों के लोग भी शामिल होने वाले थे। गुप्त लोकेशन और इस तरह के दावों को देखते हुए पार्टी की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों की गंभीर आशंका जताई जा रही है।
मामला सामने आने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तुरंत संज्ञान लिया है और साइबर टीम के जरिए पोस्टर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के गोपनीय और संदिग्ध आयोजनों की कोई अनुमति नहीं दी जाती है। पुलिस का कहना है कि आयोजकों की पहचान कर ऐसे अवैध कार्यक्रमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।