स्ट्रीट लाइट और ट्यूबलर पोल के कामों पर उठे सवाल, शारदा गुप्ता ने की निष्पक्ष जांच की मांग

गत दिवस भाजपा नेता एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने बैकुंठपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात कर और नपा अध्यक्ष को ज्ञापन देकर स्ट्रीट लाइट से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता विहीन लाइटें एवं अमानक स्तर के तार लगाए जाने की शिकायत की है । अपने ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि , विष्णु देव साय की राज्य सरकार द्वारा बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद के भीतरशहर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था के लिए करोड़ो रूपयों की ट्यूबलर पोल सह स्ट्रीट लाइट के कार्य स्वीकृत किए हैं । किंतु जगह जगह पर लगी नई नवेली लाइटें भी नहीं जल रही हैं , इसके अतिरिक्त जो कार्य वर्तमान में कराए जा रहे हैं उनमें भी बिना मान्यता प्राप्त सामग्री का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है । चूंकि इन सामने दिखने वाली चीजों में में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है अतः ट्यूबलर पोल के भी अमानक स्तरीय होने की पूरी आशंका है । वर्तमान सरकार ने नगर विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाई है किन्तु ठेकदारों एवं जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है । जबकि वर्तमान में बरसात का मौसम है ऐसे में वाहन चालकों पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा जरूरत प्रकाश व्यवस्था की होती है । यदि इस दिशा में सही कार्य नहीं किए गए तो दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।
इस संबंध में शारदा गुप्ता द्वारा संचालक नगरीय प्रशासन अंबिकापुर सरगुजा संभाग को भी ज्ञापन देकर जांच एवं कार्यवाही हेतु आग्रह किया है । साथ ही यह भी कहा है यदि इस संबंध में शीघ्र जांच एवं कार्यवाही नहीं की जाती है तो मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्रालय एवं उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही हेतु आग्रह किया जाएगा ।
वर्तमान में बरसात का मौसम है ऐसे में वाहन चालकों पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा जरूरत प्रकाश व्यवस्था की होती है । इस पर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के अधिकारी ने जांच एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया है , किंतु देखना है इस पर कब तक कार्यवाही की जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *