0 संघ द्वारा पर्यटन स्थल में बैठक व पिकनिक का आयोजन किया गया 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= सरायपाली किराना एवं एजेंसी संघ द्वारा अपनी वार्षिक बैठक ओड़िसा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हरिशंकर में संपन्न हुई जिसमें व्यापारी एकता पर बल दिया गया और वरिष्ठ किराना व्यापारी जनो की उपस्थिति में किराना व्यापारी संघ का नया चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें 3 वरिष्ठ जनों घासीराम अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल (अनुपम स्टोर ) तथा मुकेश अग्रवाल ( ik ) को संरक्षक मनोनीत किया गया ।

वहीं विगत 8 वर्षों से लगातार अध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे नीरज अग्रवाल को फिर से अध्यक्ष मनोनीत किया गया । इसके साथ ही सचिव राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, राजेश मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन और कार्यकारिणी में मनोज जैन, नूर मोहम्मद, अजय अग्रवाल रामविलास, देवेंद्र अग्रवाल, राजकुमार साहू साहू किराना, पवन अग्रवाल (पतेरापाली), और रोहित अग्रवाल (रोहित पान मसाला ) से सर्वसम्मति से चुना गया ।
इस बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं द्वारा व्यापार में आने वाली अपनी समस्याओं को संघ के सामने रखा गया और अपने विचार प्रस्तुत किया गया , कुछ व्यापारियों ने सरायपाली में चिल्लर की आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया जिसके कमी के कारण व्यापार में बहुत दिक्कत आ रही है और ग्राहकों के सामने दुकानदार को कटे फटे नोटों से अपना काम चलाना पड़ रहा है इस समस्या के लिए संघ ने निर्णय लिया की अधिकारी गणों से बात करेंगे और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे और बैंक वाले यदि हमारे संघ को चिल्लर नोट देते हैं तो हम सभी दुकानदारों को स्वयं वितरित किए जाने पर सहमति बनी ।