0 थाना परिसर में 100 चालकों को निःशुल्क हेलमेट किया गया वितरण 0
0सुरक्षित जीवन के पहल की हुई प्रशंसा 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : हमारे स्वयं के साथ साथ परिवार की सड़क दुर्घटना से होने वाली घटनाओं से जीवन को सुरक्षित रखे जाने हेतु वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना नितांत आवश्यक है । इसकी अनदेखी व लापरवाही हमें खतरे में डालती है । इसलिए सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट को दिनचर्या का हिस्से में शामिल करें
उक्त संदेश आज सरायपाली थाना परिसर में मोटरसाइकल वाहन चालकों को महासमुंद पुलिस व सरायपाली व्यापारी महासंघ के संयुक्त प्रयास से वितरित किए जा रहे हेमलेट वितरण के अवसर पर सरायपाली एसडीओपी श्रीमती ललिता मेहर द्वारा व्यक्त किया गया ।
महासमुंद व सरायपाली पुलिस के साथ ही व्यापारी महासंघ के सहयोग से आज थाना परिसर में 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया ।

हेलमेट वितरण किए जाने के बाद लाभार्थियों को संबोधित करते हुवे एसडीओपी श्रीमती ललिता मेहर ने हेलमेट की महत्ता की जानकारी देते हुवे कहा कि आज सड़को में यातायात काफी बढ़ गया है हमारी थोड़ी सी लापरवाही से हमें जिंदगी से हांथ धोना पड़ जाता है । मोटरसाइकल व स्कूटर चलते समय अधिकांश लोग हेलमेट पहनने से इनकार करते हैं व इसके महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं । बगैर हेलमेट के दुर्घटनाओं में अधिकांश बगैर हेलमेट पहनने वालों की असामयिक मृत्यु होते देखो गई है । अतः सुरक्षित यातायात व स्वयं के साथ परिवार के सदस्यों के जीवन के लिए सफ़र के दौरान हेलमेट का उपयोग आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए । सभी लाभार्थियों को इसका पालन करना चाहिए ।
एसडीओपी ललिता मेहर , पुलिस विभाग व व्यापारी महासंघ के इस बेहतर व सुरक्षित पहल के लिए सभी लाभार्थियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुवे इस सुरक्षित जीवन के पहल की प्रशंसा की गई ।

हेलमेट प्राप्त लाभार्थियों को वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता ने संबोधित करते हुवे कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए सफ़र के दौरान नियमित रूप से हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें ।संभावित दुर्घटनाओं के लिए हेलमेट स्वयं व परिवार के जीवन को सुरक्षित रखता है । अतः इसे सफर के दौरान आवश्यक रूप से उपयोग करें व सुरक्षित रहें ।
इस अवसर पर भोज अग्रवाल ( व्यापारी महासंघ ) , विनोद जैन ( भवानी बजाज संचालक ) , नंदकिशोर सिन्हा (एस.आई.) , सुनील कंवर , हितेश साहू , राधाचरण प्रधान , वेदप्रकाश , तरूणी भोई , भुवनेश्वर खूंटे , कीर्ति राम भोई , प्रसन्न स्वाइ के साथ ही अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।