सक्ती ,हिरापुर/ सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हिरापुर में सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सक्ती ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी दिलेश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के सभी बस एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण वाहन संचालन तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में साहू ने चालकों को ओवरस्पीड से बचने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा सड़क संकेतों का पालन करने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “सुरक्षित चालक ही विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है।” सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत विकसित करना है।
विद्यालय प्रबंधन ने ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम चालकों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।