जेपी संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, सौरव दास का बड़ा दावा

सोमवार को राजधानी में चल रहे संसद चलो मार्च के दौरान राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है। उन्होंने देश के सभी सांसदों से तुरंत सड़कों पर उतरकर प्रदर्शनकारियों और छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की है।

सीजेपी का यह मार्च छात्रों के मुद्दों और अन्य मांगों को लेकर निकाला जा रहा था। मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।

इस पूरी कार्रवाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता लगातार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। स्थिति को संभालने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *