युवा पंजीयन अभियान को गति देने पर जोर, जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

वार्षिक कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर हुई विस्तृत चर्चा

कोरिया, 14 जुलाई 2026/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरिया तथा जिला सलाहकार समिति (माय भारत) की अध्यक्ष श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति (माय भारत) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिकतम युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा वार्षिक कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

जिला युवा अधिकारी सुश्री चहल कैलाशिया ने बैठक में बताया कि जिले में अधिकाधिक युवाओं को www.mybharat.gov.in पोर्टल से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, गैर-सरकारी संगठनों एवं अन्य ज्ञान संस्थानों के माध्यम से व्यापक पंजीयन अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने सभी विभागों से माय भारत की गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए आपसी समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया।

बैठक में एनवल एक्शन प्लान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले
अनुभव आधारित शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) एवं अन्य कोर कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारियां तय की गईं। युवाओं को प्रशासनिक, न्यायिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक एवं विकासात्मक संस्थाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर माय भारत पोर्टल पर चलाए जा रहे इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

बैठक में एडीएम श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर श्री डीडी मण्डावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा माय भारत
के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *