क्या अब बदलेगा PoK का भविष्य? व्हाइट हाउस तक गूंजी आवाज

गुलाम कश्मीर यानी PoK में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। मंगलवार को रावलकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से आम नागरिकों पर की गई कार्रवाई ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के नए बस टर्मिनल के पास हुई इस हिंसक झड़प में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग से 6 आम नागरिकों की मौत हो गई है।

जान गंवाने वालों में जाहिद मुगल, जफर मुगल, अर्सलान अकबर और वाजिद हयात जैसे लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वाजिद हयात की मौत मटियाल मीरा बस टर्मिनल के पास हुई है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में इस्लामाबाद की सरकार और वहां की सेना के प्रति भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

PoK की बिगड़ती स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है। इस हिंसक घटना से ठीक एक दिन पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में बड़ी संख्या में PoK समुदाय के लोग जमा हुए थे। उन्होंने व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई है।

इस विरोध प्रदर्शन में करीब 100 लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। प्रदर्शनकारियों ने साफ मांग की है कि पाकिस्तानी सेना को नागरिक इलाकों से तुरंत बाहर निकाला जाए। उनका आरोप है कि सेना निहत्थे लोगों पर घातक हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। अब यह मामला धीरे-धीरे वैश्विक चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *