17 वर्षों से जिले में पैर जमाये बैठे अधिकारी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही उठ रहा सवाल

बलौदा बाजार भाटापारा जिले के नागरिक खाई आपूर्ति निगम में विगत सत्रह अठारह वर्षों से तीन अधिकारी एक ही स्थान पर जमें हुए हैं जिनके ऊपर अनियमितता की शिकायत भी हुई पर है पर कार्रवाई के नाम पर शुन्यता नजर आ रही है । शिकायतकर्ता चेतन महिलांगे विगत चार महीनों से लगातार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है वहीं कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन प्रारंभ पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। चेतन महिलांगे ने बताया कि बलौदा बाजार भाटापारा के खाघ नागरिक आपूर्ति निगम में विगत १८ वर्षों से अमृतांशु शुक्ला पदस्थ हैं वहीं भुपेश शर्मा डी एम बलौदा बाजार व भोलेशंकर साहू कसडोल प्रबंधक विगत आठ नौ वर्षों से एक ही स्थान पर जमें हुए हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि शासन के नियमानुसार पांच वर्षों से ज्यादा अधिकारियों को एक ही स्थान पर नहीं रखा जा सकता है पर यहां पदस्थ अधिकारी विगत सत्रह अठारह वर्षों से जमें हुए हैं। क्या कारण है कि अधिकारी एक ही स्थान पर जमें हुए हैं समझ से परे है। यदि अधिकारियों की कार्यों व कारनामों की जांच की जाये तो बड़ा खुलासा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि राइस मिल एसोसिएशन भाटापारा, भी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत कर चूके हैं । कलेक्टर को पुनः आवेदन देकर मांग किया है कि उन्होंने जो शिकायत आवेदन किया है उसकी जांच उपरांत क्या कार्यवाही हुई है। उनकी जानकारी दी जाये। देखना अब यह है कि सरकार कितनी गंभीरता से उपरोक्त अधिकारियों पर लगे अनियमितता की जांच करवाती है और सत्यता पाये जाने पर कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *