नावा तालाब पार कोटेतरा में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प’

जैजैपुर/ जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा के नावा तालाब पार पर एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जल स्रोतों को सहेजने के उद्देश्य से किए गए इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे रोपे गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश साहू पत्रकार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तालाबों के किनारे पेड़ लगाने से न सिर्फ हरियाली बढ़ती है, बल्कि मिट्टी का कटाव भी रुकता है और नावा तालाब का जल स्तर भी सुरक्षित रहेगा इस दौरान श्रीमती मेमबाई साहू,लोकेश्वरी साहू,भारती उर्फ सोनी साहू,होरीलाल सिदार रमेश सिदार,उजित सिदार हिमेश सागर,राजू कर्ष,खिलावन साहू,घसियाराम सिदार,लक्ष्मण आदित्य,बजरंगबली, कुमार सिंह मरावी,रामनारायण कर्ष आदि सामाजिक व्यक्तियों ने भी अपने हाथों से पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। अभियान में कटहल, बादाम, जामुन, आंवला, करंज जैसे पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों सहित गाँव के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *