समुद्र में बिछी रूस की तबाही, यूक्रेन के ड्रोन्स ने कैसे किया बड़ा धमाका?

यूक्रेन की सेना ने रूस के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के आठ टैंकरों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया है। ये सभी जहाज रूस के कथित गुप्त बेड़े यानी शैडो फ्लीट का हिस्सा थे। ये टैंकर क्रीमिया तक ईंधन यानी फ्यूल पहुंचाने का काम कर रहे थे। यूक्रेन की ड्रोन फोर्स ने टेलीग्राम पर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

मिलिट्री सप्लाई लाइन पर गहरा असर

यूक्रेन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन जहाजों को निशाना बनाया गया, उनमें से प्रत्येक की वजन उठाने की क्षमता करीब 7,000 टन थी। इन टैंकरों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध पहले से ही लगे हुए थे। यूक्रेन की सेना का मानना है कि इन टैंकरों के जरिए रूसी सेना को ईंधन और गोला-बारूद की सप्लाई की जा रही थी। इस हमले का मुख्य मकसद रूस की मिलिट्री सप्लाई लाइनों को पूरी तरह से ठप करना है।

समुद्री रूट पर लगातार हमले

यह पहली बार नहीं है जब यूक्रेन ने ऐसे जहाजों को निशाना बनाया है। हाल ही में यूक्रेन ने शैडो फ्लीट के दो और जहाजों पर हमला करने का दावा किया था। इससे साफ जाहिर होता है कि क्रीमिया की तरफ जाने वाले समुद्री रास्तों पर यूक्रेन ने अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। यूक्रेन की सेना का कहना है कि दुश्मन की समुद्री लॉजिस्टिक्स यानी सामान ले जाने वाले रास्तों पर हमले करने से रूसी सैनिकों की गतिविधियों में काफी बाधा आएगी। खास तौर पर उन इलाकों में, जहां रूस ने अस्थायी रूप से कब्जा कर रखा है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *