जनपद पंचायत सदस्य व गांडा समाज के अध्यक्ष ने सांसद को जन्मदिन की दी बधाई

0 सांसद को तेलचित्र भेंटकर दी बधाई 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के 5 जुलाई को उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनके गृहनिवास बसना में काफी संख्या में आत्मीय जनों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी ।
इस अवसर पर सरायपाली जनपद के क्षेत्र क्रमण 14 से चुनी गई जनपद सदस्य व स्वच्छता समिति सभापति श्रीमती दीनता कुम्हार द्वारा भी सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को उनके छायाचित्र भेंटकर उन्हें बधाई दी गई ।इसके साथ ही सरायपाली गांडा समाज के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार अपने पुत्रों दीपक व समीर कुमार के साथ पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई दी है ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *