बलौदा बाजार की वंदना तिवारी को राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान परिषद भोपाल जोन की सलाहकार समिति में सत्र २०२६ में छत्तीसगढ़ से सदस्य के रूप में चुना गया है। इस आशय का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। यह राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान परिषद दो मंडलों में है जिसमें मध्यप्रदेश से जबलपुर व दुसरा रायपुर मंडल छत्तीसगढ़ से है।

इनके सदस्यों में गणमान्य नागरिक,पेशेवर शिक्षक, प्राचार्य, अधिवक्ता, सामाजिक बुद्धिजीवी, वैज्ञानिक,को शामिल किया गया है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृति उपरांत बोर्ड द्वारा सदस्य अनुमोदित किये गये है जिसमें बलौदा बाजार जिले से गुरूकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य वंदना तिवारी का नाम भी शामिल है। उनके चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा सहित अधिकारियों ने बधाई शुभकामनाए दी है। स्कूल के संचालक नीरज बाजपेई ने बधाई शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह उनके लिए व स्कूल के लिए बड़े ही गौरव की बात है।
