भारत माता सेवा ट्रस्ट द्वारा सोनबरसा जंगल में किया गया बीजारोपण

बलौदाबाजार से लगे सोनबरसा जंगल में भारत माता सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बीजारोपण किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलौदाबाजार जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी महेंद्र वर्मा एवं श्रीमती नेहा वर्मा तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष टेसूलाल धुरंधर थे।पिछले कुछ दिनों से ग्राम अर्जुनी में फल सेवन पश्चात् बीजों का संग्रह का अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान से एकत्रित लगभग 70 – 80 किलो आम,इमली, जामुन, बेर, बहेरा,अमलतास आदि के बीजों को पेड़ तैयार करने की संकल्पना के साथ ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के तहत सोनबरसा जंगल में बीजारोपण किया गया।

इस अवसर पर भारत माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष टेसूलाल धुरंधर ने कहा कि आज जल, जंगल,जमीन को प्रदूषण मुक्त बनाना बहुत ही आवश्यक हो गया है। यह क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है,पेड़ तैयार करने से न सिर्फ हमें प्राण वायु मिलेगी बल्कि जल, जंगल,जमीन को प्रदूषणमुक्त बनाने में सफलता भी मिलेगी। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती के लिए आग्रह करते हुए कहा कि रासायनिक खाद से न सिर्फ खेत बंजर हो रहा है अपितु हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है स्वस्थ रहने के लिए हमें पारंपरिक खेती तथा जैविक खेती को अपनाना होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद जैन ने किया।इस अवसर पर योगेश वर्मा,विनय गुप्ता, मुरारी कन्नौजे,डमरूधर वर्मा,चिंतामणि साहू,जावेद सोनी, शसंतोष वर्मा,पुरेंद्र वर्मा (फौजी), मोहन वर्मा, सालिकराम वर्मा,मेघनाथ वर्मा,अमित साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *