चारामा: छत्तीसगढ़ के ग्राम नकटी में पिछले दिनों प्रशासन द्वारा गरीबों के आशियाने और मकानों को तोड़े जाने के खिलाफ अब सियासत और जन-आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और प्रभावित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवारों ने विधायक कार्यालय से लेकर सिर्फ कोरर चौक तक एक विशाल विरोध रैली निकाली। इस दौरान पूरी राह में शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी नारेबाजी गूंजती रही। रैली जैसे ही कोरर चौक पहुंची, वहां कांग्रेसियों ने चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।
गरीबों को उजाड़ना बर्दाश्त नहीं: कांग्रेस

कोरर चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के सिर से छत छीन लेना बेहद निंदनीय और क्रूर कृत्य है। हमारी मांग है कि प्रभावितों को उसी गांव में पुनः बसाया जाए और शासन के खर्च पर नया मकान बनाकर दिया जाए।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
इस जनांदोलन और रैली का नेतृत्व मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू जी, पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेंद्र यादव जी, और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सत्तर खान ने किया।
प्रदर्शन में चारामा मंडल अध्यक्ष रानू कमलेश सेन, महेंद्र नायक, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री यशवंत नायक, विनोद साहू, के. एल. मरकाम जी, चिंतू राम सिन्हा जी, देवानंद कुरेटी, और सरपंच संघ चारामा के अध्यक्ष मैना ध्रुव प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इसके साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में रविलाल नायक, नूतन भोयर, कलिता गोटी, रत्ना कव्वाची, करुणा कश्यप (सरपंच), सेक्टर अध्यक्ष शिव सोनकर, बूथ अध्यक्ष कैलाश कठोलिया, भक्तु सोनकर, सुधांशु पांडे, सुरेंद्र साधवानी, विकास मंडावी, समीर बंछोड़ , भूपेश सिन्हा, यश ठाकुर, लखनु जूरी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
”