सर्वोदय पब्लिक स्कूल में करियर गाइडेंस में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफल होने के हुनर बताए गए

सक्ती। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विशेष रूप से विदेश के प्रतिष्ठित कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया, छात्रवृत्ति (Scholarship), पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा भविष्य के करियर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में करियर विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन के लिए आवश्यक योग्यताओं, अंग्रेज़ी भाषा दक्षता, आवेदन की समय-सीमा, आवश्यक दस्तावेज़ों तथा विभिन्न देशों में उपलब्ध उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने भविष्य और करियर से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट अवसरों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करते हैं।

अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथि विशेषज्ञ का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *