सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर ग्राम पंचायत जेठा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जेठा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन (भारतीय जनता पार्टी कार्यालय) के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश महामंत्री पवन साय उपस्थित रहेंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और प्रदेश मंत्री विद्या सिदार शामिल होंगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित जिले के तमाम पदाधिकारी, संगठन के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।